जांजगीर-चांपा

गौठान में रखे पैरा को अज्ञात ब्यक्ति ने लगा दी आग । 20 ट्रैक्टर पैरा जलकर खाक ।

अफरीद / सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचोरी में 12 जनवरी को दोपहर के समय किसी अज्ञात ब्यक्ति द्वारा गौठान में रखे पैरावट को आग लगा दी जिससे पैरावट सहीत आसपास के छोटे पौधे जलकर खाक हो चुके है मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पचोरी के गौठान में मवेशियों के चारा के लिए पैरा का संकलन किया गया था जिसे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जला दिया गया है इसकी सूचना पंचायत सरपंच ने सारागांव पुलिस को दी है पुलिस ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है । वही मवेशियों के आगे अब भोजन के लाले पढ़ रहे है चारा की समस्या उत्पन्न हो गई है । वही दूसरी ओर मवेशियों को चारा उपलब्ध हो सके। इसके लिए सरपँच ने पुनः पैरा संकलन करने की बात कही है। आपको बता दे पचोरी गौठान में लगातार अज्ञात ब्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पूर्व में इसी गौठान से सबमर्सिबल पम्प फेसिंग तार की भी चोरी हो चुकी है ।।

Related Articles

Back to top button