छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

कबीर कुटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को किया नमन”

 

ओपी राठौर/बम्हनीडीह …भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बम्हनीडीह स्थित कबीर कुटी में भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावनाओं के साथ मनाई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में जिला मंत्री चेतन महंत ने वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके नहीं रहने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने वाजपेयी जी के आरंभिक जीवन, राजनीतिक सफर, प्रधानमंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल और कवि के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा पर चर्चा की। महंत ने बताया कि वाजपेयी जी के कार्यकाल में भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने, पाकिस्तान से संबंध सुधार की पहल, कारगिल युद्ध में संयमित नेतृत्व, स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी की नीतियाँ और विदेश नीति के फैसले आने वाले दशकों तक भारत को मार्गदर्शन देंगे।

इस अवसर पर घन्नू डड़सेना ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाजपेयी जी के सपनों को साकार किया जा रहा है। गरीबों और वंचितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने सभी से मोदी और भाजपा के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चेतन महंत (जिला मंत्री), घन्नू डड़सेना, राजेंद्र जायसवाल (बूथ अध्यक्ष), तुलेश पटेल (मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा), भूपेश तिवारी, राजकुमार पटेल (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बम्हनीडीह), दुकालू पटेल, जयशंकर देवांगन, पवन जायसवाल (बूथ अध्यक्ष), अजय सराफ, जवाहिर केवट, मनुराज सिंह, धजाराम केवट (बूथ अध्यक्ष), राजेश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button