छत्तीसगढ़

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: जांजगीर-चांपा पुलिस ने 63 लाख का गांजा और नशीली दवाएं की नष्ट

जांजगीर-चांपा | जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने आज एक बड़ा कदम उठाया है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में, जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति ने करीब 63 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थों को सार्वजनिक रूप से नष्ट किया।

कार्रवाई की मुख्य बातें:

  • नष्ट की गई सामग्री: जिले के विभिन्न थानों से जब्त किया गया 123 किलो गांजा और भारी मात्रा में नशीली टेबलेट्स।

  • प्रक्रिया: इन नशीले पदार्थों को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड (PIL) कोटाडबरी, चांपा के प्लांट स्थित भट्ठी (Furnace) में विधिवत जलाकर नष्ट किया गया।

  • समिति की मौजूदगी: नस्टीकरण की यह प्रक्रिया ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती निवेदिता पाल, सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती नीलिमा डिग्रेसकर और पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी श्री राजाराम वैष्णव की निगरानी में संपन्न हुई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशे के सौदागरों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव समेत पुलिस और PIL का स्टाफ मौजूद रहा

Related Articles

Back to top button