छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में दिखेगा छत्तीसगढ़ का ‘मुरिया दरबार’, मुख्यमंत्री साय ने झांकी में शामिल बच्चियों को दी शुभकामनाएं…

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की झांकी के तौर पर ‘मुरिया दरबार’ को प्रदर्शित किया जाएगा. झांकी का हिस्सा बनने वाली बालिकाओं से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चर्चा करने के साथ अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : बंगाल के पुरुलिया में साधुओं पर भीड़ ने किया हमला, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार, भाजपा ने टीएमसी पर बोला हमला…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली जा रही बच्चियों से वर्चुअल चर्चा में कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रत्येक प्रदेश की झांकी दिल्ली में निकलती है. छत्तीसगढ़ से इस बार आप मुरिया दरबार की झांकी लेकर दिल्ली जा रहे हैं. एक बड़ी जिम्मेदारी आप लोगों के कंधों पर है. पूरे छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान आपके हाथों में है. हम चाहेंगे कि बहुत अच्छे से झांकी वहां प्रस्तुत हो.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुरिया दरबार हम लोगों की आदिवासी संस्कृति का हिस्सा रहा है, उसे आप अच्छे तरीके से प्रस्तुत करेंगे, ऐसी उम्मीद है. इसके साथ आप महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. इस अवसल पर आयोजन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही बच्चियों ने मुख्यमंत्री से पुरस्कार जीतकर लाने का वादा किया.

Related Articles

Back to top button