छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 06 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 9 फरवरी 2025: जिले में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 955 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। इस दौरान शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी जब्त किया गया, जबकि 1700 किलो महुआ लहान मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की।
मुख्य जब्ती और गिरफ्तारियां:
- थाना अकलतरा – ग्राम कोटमीसोनार सबरिया डेरा निवासी आरोपी समारू सिंग (40) के कब्जे से 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद।
- थाना सारागांव – ग्राम रोहदा निवासी उपसरपंच संपत लाल दिवाकर (37) के पास से 31 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद।
- थाना पामगढ़ – ब्लॉक कॉलोनी पामगढ़ निवासी राजकुमारी ओग्रे (43) के पास से 8 लीटर अवैध शराब जब्त।
- थाना शिवरीनारायण – देवरी डेरा क्षेत्र में लावारिस हालत में 630 लीटर अवैध शराब बरामद।
- थाना बम्हनीडीह – ग्राम कपिसदा निवासी गायत्री बाई चंद्रा के पास से 6 लीटर अवैध शराब जब्त।
- थाना नवागढ़ – आरोपी रोमीत कर्स और रमेश साहू के पास से 20 लीटर अवैध शराब बरामद, साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त।






