छत्तीसगढ़

सेंट्रल जेल में उम्रकैद काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत, बेटे का रायपुर में जारी है उपचार

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कैदी, 61 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह कुर्रे, जो रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का निवासी था, कुछ दिनों से अस्वस्थ था। हालत बिगड़ने पर उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने अंतिम सांस ली। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, और रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के असल कारण का खुलासा हो सकेगा।

धर्मेंद्र सिंह कुर्रे का बेटा दीनदयाल भी हत्या के इसी मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे लीवर संबंधी समस्या होने के कारण रायपुर में उपचार के लिए रेफर किया गया है। जेल प्रशासन ने बताया कि दीनदयाल की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थी, जिसके चलते उसे रायपुर भेजा गया। वहीं, पिता धर्मेंद्र सिंह की हालत अचानक खराब होने पर उसे सिम्स अस्पताल में दाखिल किया गया था।

Related Articles

Back to top button