छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में पुलिस का भव्य फ्लैग मार्च, चुनावी माहौल में सुरक्षा का भरोसा

जांजगीर-चांपा, 09 फरवरी 2025: आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांजगीर पुलिस एक्शन मोड में है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में पुलिस द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने साफ संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या शांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस बल की भारी मौजूदगी से पूरे जिले में सुरक्षा का माहौल सख्त और नियंत्रित नजर आया।

Related Articles

Back to top button