छत्तीसगढ़
जांजगीर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, धारदार हथियार लहराकर डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर, 09 फरवरी 2025 – आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जांजगीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थान पर लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जांजगीर पुलिस ने बुधवारी बाजार एवं शिव मंदिर के पास आरोपियों नागेश्वर उर्फ नागपाल (निवासी बी डी महंत नगर) और अरुण श्रीवास (निवासी भीमा तलब के पास) को घेराबंदी कर पकड़ा। उनके कब्जे से धारदार हथियार बरामद कर लिया गया।
आरोपियों के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी






