छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: देवरी चिचोली में चौकसे कॉलेज के तीन छात्र डूबे, तलाश जारी

बिलासपुर/देवरी चिचोली। देवरी चिचोली में पिकनिक मनाने पहुंचे बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के तीन छात्रों के पानी में डूबने की खबर से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्र पिकनिक मनाने के लिए देवरी चिचोली पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डूबे छात्रों की तलाश शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से भी छात्रों की पतासाजी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि तीनों छात्र बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से संबंधित हैं। हालांकि, फिलहाल छात्रों की पहचान और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे के बाद तलाश अभियान तेज

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पानी में डूबे छात्रों को खोजने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। हादसे की पूरी जानकारी और छात्रों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button