युवा और आमजन के बीच लोकप्रिय हो रहे लोकेश राठौर, ग्राम पुटपुरा में विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष लोकेश राठौर की क्षेत्र में लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी उनकी पहचान एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी के रूप में बन रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लोकेश राठौर हमेशा जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हैं, यही वजह है कि उन्हें भविष्य में जिला पंचायत से भी बड़े जनप्रतिनिधि के रूप में देखने की इच्छा लोग खुलकर जता रहे हैं।
इसी क्रम में लोकेश राठौर ने ग्राम पुटपुरा में सीसी रोड, नाली सहित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।
लोकेश राठौर ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य आवश्यक विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका उद्देश्य है और जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विकास कार्यों के शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद जताई और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का समापन “जय महाकाली” के उद्घोष के साथ हुआ।






