छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE: बाघों के शिकार का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस, सीएम साय सदन में रखेंगे अहम वार्षिक प्रतिवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही गुरुवार को शुरू हो गई। पिछले दो दिनों की तरह आज भी सदन में विभिन्न जनहित और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर जोरदार चर्चा और हंगामे के आसार हैं।
आज की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन के पटल पर छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रतिवेदन तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।






