छत्तीसगढ़

Sakti News: दमाऊधारा में पिकनिक मनाने आए युवक के साथ हादसा, नहाते समय तेज बहाव में बहा; तलाश जारी

Sakti News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया एक युवक झरने में नहाने के दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

इसके बाद SDRF और DDRF की टीमों ने युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। अब बुधवार सुबह दोबारा अभियान शुरू कर युवक की तलाश की जाएगी।

दोस्तों के साथ दमाऊधारा घूमने आया था युवक

जानकारी के अनुसार, दुर्ग से कुछ युवक मंगलवार को सक्ती जिले के दमाऊधारा पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सभी दोस्त झरने के आसपास घूमने और नहाने का आनंद ले रहे थे।

इसी दौरान प्रतीक कंवर झरने में उतरकर नहाने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।

Related Articles

Back to top button