जांजगीर-चांपा: 4 साल पुराने मर्ग प्रकरण में पुलिस ने किया खुलासा, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2020 में दर्ज एक मर्ग प्रकरण की गहन जांच के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला साबित करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला ग्राम बगडबरी निवासी भुखल रोहिदास की हत्या से जुड़ा है। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के परिजनों से जमीन का बंटवारा न मिलने और शराब बिक्री को लेकर विवाद के चलते उसकी हत्या की साजिश रची गई थी। इस साजिश के पीछे मृतक की ही परिजन राजिम उर्फ रजनी बाई का नाम सामने आया है।
हत्या की पूरी वारदात
आरोपियों ने मृतक भुखल रोहिदास को पहले शराब में चुहा मार दवा मिलाकर पिलाई, इसके बाद उसके सिर पर पत्थर से वार किया। पहचान छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और उसे छाता जंगल के पास फेंक दिया।
गिरफ्तार आरोपी—
-
राजाबाबू खुंटे (24 वर्ष), निवासी कुरमा थाना बलौदा
-
पुरुषोत्तम खुंटे (28 वर्ष), निवासी कुरमा थाना बलौदा
-
राजिम उर्फ रजनी बाई रोहिदास, निवासी बगडबरी थाना बलौदा






