छत्तीसगढ़

जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने नवीन महाविद्यालय सारागांव में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

जांजगीर-चाम्पा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 22 अगस्त को थाना सारागांव प्रभारी निरीक्षक सुभाष चौबे के नेतृत्व में सारागांव के नवीन महाविद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों की उपस्थिति रही। पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से सावधान रहने की जानकारी दी। साथ ही मोबाइल पर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह भी दी गई।

इसके अतिरिक्त नशा सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन की रोकथाम, दोपहिया वाहन में ट्रिपल सवारी न बैठाने, हेलमेट पहनकर सुरक्षित ड्राइविंग करने और तेज गति से वाहन न चलाने के बारे में भी जागरूक किया गया।

छात्र-छात्राओं को राहवीर योजना की जानकारी देते हुए दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और प्राथमिक उपचार में मदद करने के लिए प्रेरित किया गया।

साइबर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी बताई गई—

  1. वित्तीय धोखाधड़ी या किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

  2. भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Related Articles

Back to top button