छत्तीसगढ़

धारदार तलवार लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर। सिटी कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार तलवार भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खोखरा सूर्या चौक के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर राहगीरों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरी शंकर सूर्यवंशी (32 वर्ष) निवासी खोखरा सूर्या चौक बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार तलवार जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button