छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में दबंगों की गुंडागर्दी, घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र में दुकान से उधार सामान लेने के बाद पैसे मांगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि पांच युवकों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भैंसो निवासी मुकेश लहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जून की सुबह आरोपी आकाश जायसवाल अपने साथियों के साथ दुकान पर आया और सिगरेट व राजश्री लेकर पैसे नहीं दिए। पैसा मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और विवाद किया। पीड़ित द्वारा घटना का वीडियो बनाने पर आरोपी भड़क गए।

कुछ समय बाद आरोपी दोबारा पाइप और डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के घर में घुसकर भी आरोपियों ने गाली-गलौज की और वीडियो डिलीट नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामले में पुलिस ने आकाश जायसवाल, विकास यादव, विशाल मरकाम, सूरज कश्यप और संजय कश्यप को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और थाना प्रभारी सावन सारथी के नेतृत्व में की गई।

Related Articles

Back to top button