Uncategorized

अफरीद गांव की बस्ती में दिख रहे गेहुआ सांप, रेस्क्यू कर सुरक्षित छोड़ा जा रहा बाहर

अफरीद। ग्राम अफरीद में इन दिनों बस्ती क्षेत्र में गेहुआ सांप दिखाई देने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इससे ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों में भय का माहौल बना हुआ है। पहले इस प्रकार के विषैले सांप मुख्य रूप से खेत-खलिहानों में ही देखने को मिलते थे, लेकिन अब गांव की बस्तियों में भी इनकी मौजूदगी चिंता का विषय बनती जा रही है।
बीते दिनों ग्राम निवासी रामसिंह राठौर के घर के अंदर एक गेहुआ सांप प्रवेश करता हुआ दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर गांव के भोला एवं उनके साथियों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया और उसे गांव से दूर खेतों की ओर छोड़ दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बस्ती क्षेत्र में सांपों के दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय जानकार लोगों अथवा रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button