सूर्यवंशी समाज सतगवां केंद्र अफरीद का चुनाव 5 जुलाई को, 28 जून को जारी होगी ग्राम प्रतिनिधियों की सूची,,

जांजगीर-चाम्पा । जिले के सूर्यवंशी समाज की इकाई सतगवां केंद्र अफरीद की महत्वपूर्ण बैठक कल ग्राम हथनेवरा में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सतगवां केंद्र का चुनाव आगामी 5 जुलाई को कराया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि 28 जून को सतगवां अंतर्गत सभी ग्रामों के ग्राम प्रतिनिधियों (मतदाता सूची) की अंतिम सूची जारी की जाएगी। चुनाव संबंधी समस्त कार्यक्रम ग्राम कोसमन्दा में पूर्ण किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। साथ ही, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतगवां क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम से एक-एक प्रतिनिधि को चुनाव समिति में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं ग्राम प्रतिनिधियों ने चुनाव को शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संगठनात्मक मजबूती के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया। समाजजनों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की गई ताकि सतगवां केंद्र अफरीद की नई कार्यकारिणी सशक्त रूप में गठित हो सके।






