जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल: करहीडीह में महिला कमांडो टीम गठित

जांजगीर-चांपा, 20 जून 2026। विजय कुमार पाण्डेय (पुलिस अधीक्षक) की पहल पर थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति एवं साइबर जनजागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गांव की सक्रिय महिलाओं को संगठित कर टीम बनाई गई, जो अब नशा विरोधी अभियान, साइबर सुरक्षा जागरूकता, महिला एवं बाल संरक्षण जैसे मुद्दों पर काम करेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका अहम है और यह टीम गांव-गांव में जागरूकता फैलाने का काम करेगी।
महिलाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा कानून एवं बाल संरक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





