छत्तीसगढ़

घर में घुसकर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; कुल्हाड़ी-गंडासा समेत हथियार बरामद

जांजगीर-चांपा। बिर्रा थाना पुलिस ने घर में घुसकर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शांति लाल कटकवार (34) निवासी सिलादेही को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बीती रात करीब 3 बजे संतोष साहू के घर की छत का ताला काटकर अंदर घुसा और कुल्हाड़ी, गंडासा सहित अन्य धारदार हथियारों से संतोष साहू व ओमप्रकाश साहू पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, गंडासा, नुकीला बिन्हा और ट्रैक्टर की लोहे की नांगर पट्टी बरामद की है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button