छत्तीसगढ़
रेत माफियाओं पर कार्रवाई, 3 हाइवा व 1 ट्रैक्टर जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन और चांपा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। हाथनेवरा घाट और पिपरदा घाट में छापेमारी कर रेत माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसा गया।
कार्रवाई के दौरान 3 हाइवा और 1 ट्रैक्टर वाहन जब्त किए गए। वहीं पिपरदा और हाथनेवरा घाट पर कुछ हाइवा वाहन बिना चालक के खड़े मिले, जिनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि थाना चांपा, बिर्रा और बम्हनीडीह क्षेत्र के नदी घाटों से बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन कर सक्ती और जांजगीर-चांपा क्षेत्र में परिवहन किया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।






