Uncategorized

देशी गायब, जेब पर वार – अंग्रेजी बनी मजबूरी यार!”* *चांपा सहित आस पास के ठेके में नहीं मिल रही देशी मदिरा*

जांजगीर चांपा ...चांपा सहित आसपास के शराब ठेकों में इन दिनों देशी शराब की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। अचानक आई इस कमी के कारण क्षेत्र के मदिरा प्रेमियों को निराश होकर भट्टी से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि देशी शराब न मिलने से उनकी दिनचर्या और बजट दोनों प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरी में अंग्रेजी शराब की ओर रुख करना पड़ रहा है, जो काफी महंगी साबित हो रही है।
वहीं, भट्टी में काम करने वाले कर्मचारियों के अनुसार देशी मदिरा की सप्लाई प्लास्टिक बोतलों में होने की संभावना के चलते फिलहाल रोक दी गई है, जिससे यह स्थिति बनी हुई है।
इस अव्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी साफ देखने को मिल रही है। मदिरा प्रेमियों का कहना है कि यदि व्यवस्था नहीं संभल रही है तो सरकार को स्पष्ट निर्णय लेते हुए पूरी तरह बंदी लागू करनी चाहिए, ताकि इस तरह की परेशानी से बचा जा सके

Related Articles

Back to top button