छत्तीसगढ़

24 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान रघुवीर सिंह ठाकुर (33 वर्ष), निवासी भैसो, थाना पामगढ़ के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी के कब्जे से करीब 4800 रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की।

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button