छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान

जांजगीर-चांपा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बैंकों की सुरक्षा जांच के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

अभियान के तहत जिले के सभी बैंकों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने बैंक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रबंधकों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने बैंकों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रखने, अलार्म सिस्टम को सक्रिय रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की समझाइश भी दी गई।

Related Articles

Back to top button