Uncategorized

तिलक सेवा संस्थान के संस्थापक केशव सिंह राठौर ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

जांजगीर। दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर तिलक सेवा संस्थान के संस्थापक केशव सिंह राठौर ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि — “दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में प्रकाश, प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देता है।”
राठौर ने आगे कहा कि इस दीपावली पर सभी लोग मिलजुलकर खुशियाँ बाँटें और स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए दीपावली को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button