विशिष्ट कार्य करने के लिए प्रकाश होंगे सम्मानित। मुख्यमंत्री के आतिथ्य में हो रहा सम्मान समारोह का आयोजन

CG LIVAE TODAY... जांजगीर चांपा जिले के ग्राम अफरीद चांपा निवाशी प्रकाश राठौर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्राम पंचायत चूकतीपानी ब्लाक गौरेला को उनके विशिष्ट कार्य ब्लाक स्तर पर सत प्रतिशत उच्च रक्तचाप की जांच के लिए सम्मानित किया जाएगा प्रकाश राठौर का नाम नॉमिनेट होने के बाद उन्होंने कहा जो दायित्व मिला है उसके प्रति पूरी एनर्जी से काम करने के लिए उत्सुकता रहती है प्रकाश अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने पिता स्वर्गीय श्याम सुंदर राठौर एवं माता श्रीमती संतोषी देवी तथा अपने सदगुरू को देते है । आपको बता दे सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री के आतिथ्य में दिनांक 02 अगस्त 2025 को प्रातः 11:00 बजे न्यू सर्किट हाउस, रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें प्रमाण पत्र प्रदाय करने हेतु विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी/जिला स्तरीय अधिकारी / फ्रंट लाईन वर्कर का चिन्हांकन कर सूची प्रेषित की गई।






