Uncategorized
जांजगीर: 1.6 करोड़ की धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर पुलिस ने करोड़ों रुपए लेकर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में फरार आरोपी ऋषि चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी पर सतेंद्र पटनवार के भांजे अमन कौशिक से 1.6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर उसे मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप था, जिसके चलते अमन ने आत्महत्या का प्रयास किया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पहले ही दो अन्य आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।






