वार्ड नं 19 अंधियारीपाठ /मंडी रोड /नायक टाड़ क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन, मुख्य टाउन फीडर से जोड़ने की मांग

जांजगीर चांपा- अकलतरा स्थित अंधियारीपाठ मंडी रोड नायक टाड़ क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था को लेकर वार्डवासियो का आक्रोश फूट पड़ा। लंबे समय से जारी बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों ने राज्य विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया मुख्य टाउन फीडर से जोड़ने की मांग उठाई वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद पिंटू बरेठ के नेतृत्व में लगभग 50 से 100 मोहल्लेवासियों ने सहायक कार्यपालक यंत्री कार्यालय का धरना प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 25 से 30 बार बिजली बाधित हो रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है वार्ड के नागरिकों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। बिजली नहीं रहने से पानी सप्लाई बाधित हो रही है, जिससे लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार करते हुए इसे मुख्य टाउन फीडर से जोड़ा जाए प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को लिखित में आश्वासन दिया कि 30 से 45 दिनों के भीतर अकलतरा मुख्य टाउन से जोड़ा जाएगा धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया धरना प्रदर्शन में उपस्थित संतोष केवट,नरहरि राव,राजू यादव ,शिव नायक,अनिल यादव,अमित यादव,देवकी मानिकपूरी एवं भारी संख्या में माताएं बहने एवं वार्ड की जनता उपस्थित रहे






