छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा एक्शन, 7 वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में “Illegal Mining Task Force (IMTF)” का गठन किया गया है। टास्क फोर्स ने पहले ही दिन केवा घाट और शिवरीनारायण क्षेत्र में संयुक्त रेड कार्रवाई कर 4 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त किए हैं।

पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन करते वाहनों पर कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन करने वालों पर सुओ मोटू एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button