जनपद ऑपरेटर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर में ऑपरेटर मनोज गुप्ता का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। वह गरीबी रेखा प्रमाण पत्र बनाने के लिए हितग्राहियों से पैसे ले रहा है। इस मामले में जनपद सीईओ का कहना है कि यह वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। हम जांच के बाद तुरंत कार्रवाई करेंगे।
दरअसल, जिले में आंगनवाड़ी सहायिका का फॉर्म भरा जा रहा है। जिसमें गरीबी रेखा प्रमाण पत्र भी लग रहा है। गरीबी रेखा प्रमाण पत्र बनाने की एवज में ऑपरेटर मनोज गुप्ता 200-200 रुपए हर किसी से ले रहा है।

रिश्वत लेते कैमरे में हुआ कैद
वायरल वीडियो दिख रहा है कि, ऑपरेटर मनोज गुप्ता एक महिला से 100-100 के दो नोट ले रहा है। जब इस वीडियो की पड़ताल दैनिक भास्कर की टीम ने की, तो पता चला कि गरीबी रेखा प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। जबकि यह फ्री में बनाया जाता है।
जनपद सीईओ ने कही कार्रवाई करने की बात
इस मामले में जब दैनिक भास्कर ने जनपद सीईओ वाड्राफनगर निजामुद्दीन से बात की, तो उन्होंने कहा कि, हमारे संज्ञान में यह वीडियो आया है। हम जांच कर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
महिला वनरक्षक का भी रिश्वत लेने वीडियो आया था
इससे दो दिन पहले बलरामपुर जिले में महिला वनरक्षक का रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया था। फॉरेस्ट गार्ड ने जब्त ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। पैसे नहीं देने पर वाहन जब्त कर जेल भेजने की धमकी भी दी गई, फिर सौदा 60 हजार में तय हुआ था






