छत्तीसगढ़

नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर मुठभेड़:3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग, बीजापुर में सड़क हादसे में ASI की मौत

नारायणपुर और कांकेर बॉर्डर पर अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच जबदस्त मुठभेड़ चल रही है। सुबह 8 बजे से दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है। 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, बीजापुर सड़क हादसे में एक ASI की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है। रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। सभी जवान सुरक्षित है। जवानों के लौटने के बाद विस्तार से पूरी जानकारी दी जाएगी। फिलहाल सर्च अभियान जारी है।

सर्चिंग के दौरान जवान हादसे का शिकार

इधर, बीजापुर जिले में डीआरजी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू (39) और बस्तर फाइटर का आरक्षक उदय कुमार पटवा बुधवार की रात बाइक से सर्चिंग पर गए थे। इस दौरान मिरतुर क्षेत्र के ग्राम बेचापाल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई।

इलाज के दौरान ASI की मौत

सहायक उपनिरीक्षक चमरू तैलम की दंतेवाड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर जिला हॉस्पिटल दंतेवाड़ा में है l पार्थिव शरीर को बीजापुर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया जाएगा l जबकि, घायल आरक्षक उदय कुमार की स्थिति सामान्य है। उसका जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button