छत्तीसगढ़

स्कूल बस का ब्रेक हुआ फेल:कार को मारी टक्कर; रेत के ढेर से टकराकर रुकी, बाल-बाल बची बच्चों की जान

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्कूल बस का ब्रेक फेल हो गया। बस एक कार से टकराते हुए निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के सामने रेत के ढेर से टकरा कर रुक गई। बस में सवार 35 स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे। बाद में पुलिस ने दूसरी बस मंगवा कर बच्चो को घर भेजा। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

बुधवार को रुद्री रोड में डॉ अंबेडकर चौक की ओर से बच्चों से भरी स्कूली बस आ रही थी।ब्लैकस्पॉट में बस पहुंची और ब्रेक फेल हो गया। उधर सामने से कार आ रही थी। कार बीच रोड में छोड़ कर चालक ने अपनी जान बचाई।

रेत के ढेर से टकराकर रुकी

कार से टकराते हुए बस रेत के ढेर से जा टकराई। दुर्घटना होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में कोई अप्रिय घटना हो उससे पहले लोगों ने स्कूली बच्चों को जल्द से जल्द बाहर निकाला।

पुलिस ने जब्त की बस

अच्छी बात यह रही कि किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। बच्चों को दूसरी बस मंगवा कर घर भेज दिया गया। दुर्घटना वाली बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button