छत्तीसगढ़
जांजगीर-चाम्पा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा, 12 नवम्बर 2024** – राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से मिली शिकायत पर जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नितिश कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो प्रसारित किए गए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश में सायबर सेल द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।






