छत्तीसगढ़

जंगल में मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश

कांकेर में प्रेमी जोड़े की जंगल में पेड़ पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि लड़की कुछ दिनों से घर से लापता थी। वहीं लड़का भी काम के लिए जा रहा हूं कहकर निकला था, लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। 8वें दिन दोनों की लाश मिली है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक युवक-युवती अलग-अलग समाज से थे। युवक का नाम महासिंह यादव (25) है, जो कांकेर जिले के ग्राम मूला का रहने वाला था। वहीं युवती का नाम संगीता गावड़े (22) है, जो बालोद जिले के साल्हे की रहने वाली थी।

फांसी के फंदे पर लटकते मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड।
फांसी के फंदे पर लटकते मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

मिचीपारा गांव के ग्रामीणों के मुताबिक वे जंगल गए थे, तभी उन्हें फांसी के फंदे पर लटकते युवक-युवती की लाश नजर आई। पहले दोनों को देखकर घबरा गए। फिर जंगल में लाश होने की खबर फौरन पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button