छत्तीसगढ़
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू; आईजी ने दिए सख्त निगरानी के निर्देश

बिलासपुर। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा संपत्ति एवं शरीर संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बिलासपुर रेंज पुलिस ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में उच्च स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी शामिल हुए।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ (निवारक पुलिसिंग) को प्रभावी बनाना और गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर सख्त निगरानी रखना था।
गुंडा-बदमाशों की चेकिंग के लिए जारी हुई SOP
कार्यशाला में सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने ‘गुंडा एवं निगरानी बदमाश’ विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने अपराधियों की निगरानी, बेसिक पुलिसिंग की मजबूती और अपराध रोकथाम के उपायों की जानकारी साझा की।






