छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: गणेश उत्सव पर पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों को दिए सख्त निर्देश

जांजगीर-चांपा। आगामी गणेश उत्सव को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में आज 21 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में यातायात शाखा परिसर में जिले के ट्रांसपोर्टरों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने की।

बैठक के दौरान ट्रांसपोर्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गणेशोत्सव के समय सार्वजनिक मार्ग या स्थानों पर पंडाल और स्वागत द्वार इस तरह न बनाए जाएं जिससे यातायात में अवरोध उत्पन्न हो। इसके अलावा वाहनों में डीजे और लाउडस्पीकर लगाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। पुलिस ने वाहन मालिकों को भी चेतावनी दी कि डीजे बजाने के लिए गाड़ियां किराए पर न दें, अन्यथा कोलाहल अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर लिए जाएंगे।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि कोई भी चालक शराब सेवन कर वाहन न चलाए और मालवाहक गाड़ियों में किसी भी तरह से सवारियों का परिवहन न किया जाए।

Related Articles

Back to top button