छत्तीसगढ़

न्यूज़ | पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 115 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 12 अप्रैल 2025। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पामगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम जोरैला निवासी लोरिक कुमार जानू (उम्र 31 वर्ष) को 115 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल कीमत करीब 9200 रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपी के पास एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button