छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिवरीनारायण, जिले में अवैध शराब व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवरीनारायण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम देवरी निवासी आरोपी दाउराम उर्फ कोंदा के कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पुलिस को रेड कार्रवाई के दौरान देवरी डेरा में लगभग 200 किलो महुआ लाहन लावारिस हालत में मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग 3600 रुपये आंकी गई है।

इस पूरी कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button