छत्तीसगढ़

जांजगीर पुलिस ने ग्राम पेंड्री में चलाया साइबर जागरूकता अभियान, यातायात नियमों की भी दी जानकारी

जांजगीर-चांपा, 12 अप्रैल 2025। थाना जांजगीर पुलिस द्वारा ग्राम पेंड्री में साइबर अपराध और यातायात सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी ने किया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर क्राइम से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि:

  • किसी के साथ भी OTP या पिन साझा न करें।

  • अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

  • अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।

  • पीएम किसान योजना के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी ऐप से सावधान रहें।

  • टेलीग्राम व शेयर ट्रेडिंग से जुड़े धोखाधड़ी से बचें।

  • ऑनलाइन शॉपिंग केवल अधिकृत साइट से ही करें।

Related Articles

Back to top button