छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रकाश इंड्रस्टीज में बड़ा हादसा काम कर रहे एक दर्जन से अधिक लोगो की आग भट्टी में झुलसने की खबर .

सभी आहत लोगो को गम्भीर स्थिति में रायपुर रेफर किया गया है

ओपी राठौर/ चाम्पा  — चाम्पा प्रकाश इंड्रस्टीज में बड़ा हादसा हो गया है आग भट्टी में बाइलिंग (उबाल) आने से 12 से अधिक लोगो की झुलसने की खबर आ रही है आग की चपेट में आने वाले लोगो मे मजदूर कर्मचारी एवम अधिकारियो के शामिल होने की खबर है आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि 70 प्रतिशत तक झुलसने की संभावना जताई जा रही है ।
सभी झुलसे हुए लोगो को रायपुर के नारायण हॉस्पिटल रेफर करने की सूचना मिल रही है वही सूत्रों के हवाले से खबर है कि झुलसे हुए सभी लोगो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है । घटना स्थल पर पुलिस एवम प्रशासन की टीम पहुँच चुकी है । झुलसे हुए लोग कहा के रहने वाले है इसकी जानकारी नही मिल पाई है । हालकि यह कयास लगाया जा रहा है की कंपनी द्वारा आहत लोगो के घर तक सूचना पहुचा दी गई होगी ।

लापरवाही की वजह से हुआ हादसा या कुछ और पुलिस जांच में होगा खुलासा ।

स्टील प्लांट के अंदर आग भट्टी में बाइलिंग (उबाल ) आने जो हादसा हुआ है वह लापरवाही की वजह से हुई है या घटना आकस्मिक थी यह जांच का विषय है . पुलिस एवम प्रशासन की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी ।

Related Articles

Back to top button