‘राशन कार्ड में लगेगी मोदी की अलग-अलग मुद्राओं वाली फोटो’.. BJP ने कहा, पूरी दुनिया लगा रही PM की तस्वीर

रायपुर: प्रदेश भर में राशनकार्ड के नवीनीकरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही हैं। वही इसे लेकर प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो चुकी। पूर्व खाद्य मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अमरजीत सिंह भगत ने भाजपा सरकार के राशन कार्ड नवीनीकरण के फैसले पर तंज कसा हैं।पूर्व मंत्री भगत ने आरोप लगाया हैं कि राशन कार्ड में प्रधानमंत्री मोदी की अलग-अलग मुद्राओं में फोटो लगाने का काम हो रहा है। राशन कार्ड में फोटो बदलना सरकार की पहली प्राथमिकता नहीं हो सकती। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया जिसके लिए शाबाशी दी जाए। सरकार अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है, फोटो छपवाने में लगी है।
वही अमरजीत सिंह भगत के इस बयान पर वनमंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पूरी दुनिया लगा रही हैं, इसमें क्या दिक्कत हैं। उन्होंने साफ़ किया हैं कि नवीनीकरण की प्रक्रिया के दौरान किसी भी हितग्राही के नाम नहीं काटे जायेंगे। मंत्री कश्यप ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेसी नाम कटने की चिंता ना करें। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों, महिलाओं का राशन भी माफियाओं तक पहुंच रहा था।






