लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस की रणनीति का खुलासा.. पार्टी प्रमुख ने कहा ‘इन्हें देंगे टिकट’..

बिलासपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख दीपक बैज ने भाजपा पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला हैं। बैज ने बातचीत में लोकसभा चुनावो को लेकर पार्टी की रणनीति को सामने रखा है। इसके अलावा न्याय यात्रा की तैयारी पर भी कांग्रेस की तैयारी पर चर्चा की हैं। संसद बैज ने आने वाले दिनों में संगठन के भीतर बदलाव के भी संकेत दिए है।भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा हमारे 5 साल के सरकार में नक्सली मूवमेंट कम हुआ था, जैसे ही भाजपा सरकार का शपथ हुआ नक्सली घटनाएं बढ़ी हैं। पहले भाजपा आरोप लगाती थी कि कांग्रेस टारगेट किलिंग कर रही है। अब हम पूछना चाहते हैं कि जो नक्सली हमले हो रहे हैं यह किलिंग कौन कर रहा है? इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए
दीपक बैज ने दवा किया कि भाजपा के पास मुद्दा नहीं है। सिर्फ लोगों के भावनाओं से खेलकर यह चुनाव जीतना चाह रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी जैसे बड़े-बड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने का ये सबसे आसान तरीका है। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है, देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है, इस सरकार से पूरा देश त्रस्त है। ड्राइवर, किसान सब परेशान हैं। इन मुद्दों को डाइवर्ट करने के लिए भाजपा भावनात्मक मुद्दे खेल रही है।
सांसद बैज ने कहा हमारे पास महत्वपूर्ण एजेंडे हैं। देश में मोदी सरकार की नाकामी, नई बनी राज्य सरकार की वादाखिलाफी जैसे मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। झूठे सपने दिखाकर सरकार में आए आज 2 महीने पूरे होने वाले हैं। सरकार ने कोई सकारात्मक निर्णय प्रदेश की जनता के हित में नहीं लिया हैं। सरकार कछुआ की गति पर चल चल रही है। अपना काम छोड़कर सिर्फ कांग्रेस की कमियां निकालने में इनका दो महीना निकल गया है। यह सब छत्तीसगढ़ की जनता जान रही है। इसका फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव मिलेगा। 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में हम ज्यादा सीट जीतेंगे।






