छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 9 गाड़ियों को किया गया जप्त

जांजगीर-चांपा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। थाना शिवरीनारायण मेला क्षेत्र में यातायात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 9 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने सभी वाहनों को जप्त कर लिया है और चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button