छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

भाजपा मंडल महामंत्री 50 पाव अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार, चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चांपा, जांजगीर-चांपा | 15 जून 2025।अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसने में जुटी चांपा पुलिस को शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 पाव देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी स्थानीय भाजपा मंडल का महामंत्री बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों से शराब परिवहन में उपयोग की जा रही बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गीता कुमार बनाफर (40 वर्ष) एवं हरिश चंद्र सूर्यवंशी (51 वर्ष), दोनों निवासी अफरीद, थाना सारागांव के रूप में हुई है। जब्त की गई अवैध शराब की कीमत लगभग ₹4800 आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर भोजपुर के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। बुलेट मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे ये आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Related Articles

Back to top button