छत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा लगाम: जांजगीर-चांपा पुलिस की अभिनव पहल, पेड़ों पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर

जांजगीर-चांपा, 15 जून 2025। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक नई और सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा ऐसे अंधेरे और संकीर्ण मोड़ों वाले क्षेत्रों में सड़क किनारे लगे पेड़ों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं।

इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के कई रास्ते रात्रि में अंधेरे में डूबे रहते हैं और वहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में रात्रि के समय वाहन चालकों को सतर्क करने और दृश्यता बढ़ाने के लिए ये रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं।

यह पहल क्यों है खास?

  • रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी उपाय।

  • वाहन चालकों को दूर से ही मोड़ों और पेड़ों का आभास हो सकेगा।

  • सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता का संदेश भी फैलेगा

Related Articles

Back to top button