छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 27 फरवरी से 13 मार्च 2025

जांजगीर-चांपा 25 फरवरी 2025/ राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस गतिविधि 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक जिले के एक विकासखण्ड (बलौदा) में आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिसमें 27 फरवरी 2025 से 02 फरवरी 2025 तक समस्त स्कुल, आंगनबाडी, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान, महाविद्यालयों, में सामुहिक दवा सेवन कराया जायेगा। 03 मार्च 2025 से 10 मार्च 2025 तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, दवा प्रशासक दल द्वारा घर-घर जाकर दवा सेवन कराया जाएगा एवं 11 मार्च 2025 से 13 मार्च 2025 को छूटे हुए जनसंख्या को दवा सेवन कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में विकासखण्ड बलौदा के अंतर्गत कुल दवा सेवन दल 367 गठन किया गया है, जिसमें 191981 लक्षित जनसंख्या को डी.ई.सी., ईवरमेक्टीन एवं एलबेन्डाजोल गोली का सेवन कराया जायेगा। (02 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलायें एवं अति गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को छोड़ कर) जिसमे कार्यकम के सुचारू रूप संचालन हेतु निरीक्षण के लिए 74 सुपरवाईजर, 07 सेक्टर सुपरवाईजर, विकासखण्डस्तर, पर दल गठित किया गया है। विकासखण्डस्तर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर 6263117063, 7999141894, 9826677226 हैं। दवा का सेवन नास्ता या भोजन के बाद लेना आवश्यक है। कुछ लोगों को गोली से थोडी प्रतिकिया हो सकती है। यह प्रतिकिया सामान्यतः हल्का बुखार, उल्टी तथा सिर चकराने आदि जैसी अवस्थाओं तक ही सीमित होती है। जो की खाली पेट दवा खाने से तथा शरीर में कृमि की मात्रा अधिक से हो सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के समस्त हितग्राहियों को दवा सेवन के दौरान डी.ई.सी., ईवरमेक्टीन एवं एलबेन्डाजोल की दवा सेवन हेतु अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button