जांजगीर-चांपा: थाना बलौदा पुलिस ने पकड़े शातिर बाइक चोर, 15 मोटरसाइकिल बरामद

जांजगीर-चांपा। थाना बलौदा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जिले के शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 02 चोर और 01 खरीददार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कीमत लगभग ₹6,45,000 आंकी गई है।
कार्रवाई का विवरण
थाना बलौदा क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन पर जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की।
ग्राम पड़रिया निवासी अनिल उर्फ कोंदा गोंड और पिंटू साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बलौदा सब्जी मार्केट से एक बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जांजगीर, बिलासपुर, कोरबा और अन्य जगहों से और भी 14 बाइक चोरी करना कबूल किया।
आरोपियों ने चोरी की गई एक मोटरसाइकिल को शंकर धनुहार निवासी कोटगढ़ को बेचने की बात भी बताई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
-
अनिल उर्फ कोंदा गोंड, पिता छेदी लाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी पड़रिया, थाना अकलतरा।
-
पिंटू साहू, पिता स्व. बनऊ राम साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोटमी सोनार।
-
शंकर धनुहार, पिता शनिराम धनुहार, उम्र 27 वर्ष, निवासी बरगंवा, कोटगढ़, थाना अकलतरा।






