छत्तीसगढ़

**जांजगीर-चांपा पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार**

जांजगीर-चांपा, 6 अक्टूबर 2024 – पामगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले दो आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पत्ती वाला सोने का मंगलसूत्र, 14 तोला चांदी का करधन, 6000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

**गिरफ्तार आरोपी:**
1. संगीता बाई क्षत्रिय (34 वर्ष), निवासी मदनपुर, थाना पामगढ़
2. भैरो सिंह उर्फ भैरव सिंह चौहान (19 वर्ष), निवासी बोड़सरा, चौकी नैला
3. पवन कुमार सोनी (48 वर्ष), निवासी जेवरा, थाना मुलमुला (खरीदार)

प्रार्थी छट कुमार कश्यप ने 28 सितंबर 2024 को अपने घर से सोने का पत्तीदार माला और चांदी का करधन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में संगीता बाई और उसके साथियों से पूछताछ की, जिसमें चोरी की घटना का खुलासा हुआ। आरोपियों ने जेवर पवन कुमार सोनी को 19,600 रुपये में बेचा था।

आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305, 317(2), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में एक नाबालिग लड़की भी शामिल थी, जिसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना पामगढ़ पुलिस की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button