छत्तीसगढ़

मां बम्लेश्वरी मंदिर में भगदड़ से महिला की मौत

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की जान भी चली गई। बताया जा रहा है कि, एक लाख की क्षमता वाली जगह पर नवरात्रि में करीब ढाई लाख श्रद्धालु पहुंच गए। घटना शनिवार रात 12 बजे के आस-पास की है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात जब भीड़ बढ़ी तो श्रद्धालुओं को देर रात बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया गया। इसके बाद जब उन्हें दर्शन करने के लिए छोड़ा गया, तो एकाएक भगदड़ मच गई। इसकी चपेट में कई युवा, महिला और बुजुर्ग श्रद्धालुओं भी आ गए।

धमतरी की रहने वाली महिला की भगदड़ में जान चली गई।
धमतरी की रहने वाली महिला की भगदड़ में जान चली गई।

धमतरी की रहने वाली थी महिला

इस भगदड़ में धमतरी निवासी 36 साल की सोनल साहू गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। महिला को सुबह 5 बजे इलाज के लिए डोंगरगढ़ अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी राहुदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

दम घुटने से गई महिला की जान

बीएमओ बीपी एक्का का कहना है कि, महिला सफोकेशन (दम घुटने) के कारण बेहोश होकर गिर गई थी। इसे इलाज के लिए यहां लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button