छत्तीसगढ़

*कोरबा मेडिकल कॉलेज में बाइक चोरी के आरोपी की पिटाई, वीडियो वायरल*

कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में बाइक चोरी के एक आरोपी को सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित तौर पर अमानवीय सजा देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को अर्धनग्न कर बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी राजेंद्र पटेल की बाइक चोरी हो गई थी। पीछा कर सुरक्षाकर्मियों ने पंप हाउस निवासी विशाल सागर को पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले करने के बजाय अस्पताल परिसर लाया गया, जहां उसकी पिटाई की गई।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बाद में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी विशाल सागर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में सुरक्षाकर्मियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button